फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन एक्सचेंज में दौड़ा करंट 25 लाख रुपये के उपकरण फुंके

Fri, 05 Apr 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मथुरा रोड स्थित टेलीफौन एक्सचेंज में आग लगने के बाद फुंके उपकरणों को बदलते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। शहर के मथुरा रोड पर ओढ़पुरा के निकट हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटकर टेलीफोन की लाइन पर गिर गया, जिससे मथुरा रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में करंट दौड़ गया। करंट दौड़ने से दूरसंचार निगम के उपकरण फुंक गए। करीब 25   लाख रुपये का नुकसान हो गया। अभी कर्मचारी सेवा को सुचारु करने में जुटे हुए हैं। हालांकि ब्रॉड बैंड सेवा अभी बाधित है। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को मथुरा रोड ओढ़पुरा के निकट गायत्री मार्बल के निकट बिजली लाइन का जोड़ा लगा हुआ है। वहीं निकट से टेलीफोन की लाइन गुजर रही है। हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूट गया। इसी के साथ तार टूटकर टेलीफोन की लाइन पर गिर गया। एक्सचेंज में उपकरण में धमाके होने लगे। एक्सचेंज, मदर बोर्ड के अलावा कार्ड आदि जलकर राख हो गए। विभागीय अधिकारियों की मानें तो करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गुरुवार तक फोन सेवा सुचारु हो गई।

वहीं ब्रॉड बैंड सेवा बाधित थी। इस कारण ओढ़पुरा बिजलीघर अन्य सरकारी कार्यालय में ब्रॉड बैंड नहीं चलने के कारण कामकाज बाधित हो रहा है। जैसे-जैसे अलीगढ़ से सामान आ रहा है, वैसे कर्मी सेवा को सामान्य करने में लगे हुए हैं। हालांकि ब्रॉड बैंड सेवा शुरू होने में अभी तीन से चार दिन लगने की उम्मीद है। इस मामले में एसडीई फोंस नरेंद्र सिंह का कहना है कि बिजली की हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटकर हमारी लाइन बिजली का तार टूटकर गिर गया था। इस कारण लाइन के जरिए हमारे एक्सचेंज में करंट आया है। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ब्रॉड बैंड सेवा अभी बाधित है। कर्मी सामान्य करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें