फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतार्थ हत्याकांड: डीएल पब्लिक स्कूल का संचालन पुन: शुरू, बीएसए ने संचालक को दिया नोटिस, बंद करने का आदेश

Tue, 01 Jul 2025 11:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नोटिस में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय को पुनः संचालित किया जाना पूर्णतः नियम विरुद्ध है। बीएसए ने संचालक को निर्देशित किया है कि तत्काल डीएल पब्लिक स्कूल रसगवां के संचालन को बंद करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
डीएल पब्लिक स्कूल रसगवां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के बाद फिर से 1 जुलाई को डीएल पब्लिक स्कूल रसगवां का संचालन शुरू कर दिया गया। बीएसए ने स्कूल संचालक दिनेश बघेल को विद्यालय को बंद करने का आदेश जारी करते हुए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

 
नोटिस में बीएसए स्वाति भारती ने कहा है कि संज्ञान में आया है कि एक जुलाई को पुनः डीएल पब्लिक स्कूल रसगवां विकास खंड सहपऊ को संचालित किया गया है। उन्होंने संचालक से कहा है कि उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर स्कूल की मान्यता प्रत्याहरण के संबंध में की गई कार्रवाई के उपरांत इस विद्यालय को पुनः संचालित करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया था, लेकिन पुनः विद्यालय को संचालित करने की अनुमति प्रदान नहीं की गई।
 
नोटिस में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय को पुनः संचालित किया जाना पूर्णतः नियम विरुद्ध है। बीएसए ने संचालक को निर्देशित किया है कि तत्काल डीएल पब्लिक स्कूल रसगवां के संचालन को बंद करना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग की ओर से एक से लेकर जो पांच तक मान्यता दी गई थी, उसको रद्द नहीं किया गया है। इस प्रकार का कोई पत्र मुझे प्राप्त नहीं हुआ है। इसके साथ ही अदालत में मेरे विरुद्ध आरोप सिद्ध नहीं हो पाया है। मैं केवल एक से 5 कक्षा तक की कक्षा चला रहा हूं। मेरे पास अभी न कोई छात्रावास है, न कक्षा 5 से ऊपर की किसी कक्षा के विद्यार्थी हैं।-दिनेश बघेल, स्कूल संचालक, डीएल पब्लिक स्कूल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें