फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: 436 करोड़ जीएसटी किया जमा, ऐसा करने पर हसायन के हेमंत शर्मा को लखनऊ में सीएम ने किया सम्मानित

Tue, 01 Jul 2025 09:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हेमंत के भाई अक्षत शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी ने इस वर्ष 2024-25 में जीएसटी में 436 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इस कंपनी में कई दिग्गज मोबाइल कंपनियों के लिए अलग-अलग कई काम किए जाते हैं। 
विज्ञापन
हसायन के उद्यमी हेमंत शर्मा को लखनऊ में सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कस्बे के सेवानिवृत शिक्षक के पुत्र एवं नोएडा में कार्यरत लाँग चीयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मोबाइल कंपनी के निदेशक हेमंत शर्मा को 436 करोड़ रुपये का जीएसटी जमा करने पर सम्मानित किया गया है। भामाशाह जयंती पर मनाए गए व्यापारी कल्याण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला रति निवासी जगदीश शर्मा सेवानिवृत शिक्षक हैं, वर्तमान में वे कस्बे के मोहल्ला किशन में रहते है। जगदीश शर्मा सीताराम सिंह इंटर काॅलेज से वरिष्ठ प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके बड़े बेटे हेमंत कुमार शर्मा वर्तमान में लॉंग चीयर मोबाइल प्राइवेट इंडिया लिमिटेड में निदेशक हैं। 

हेमंत के भाई अक्षत शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी ने इस वर्ष 2024-25 में जीएसटी में 436 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इस कंपनी में कई दिग्गज मोबाइल कंपनियों के लिए अलग-अलग कई काम किए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें