संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला महिला अस्पताल की एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल ले रहा है। अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। इस महिला चिकित्सक को कोरोना का टीका नहीं लगा था। संक्रमित निकलने के बाद डॉक्टर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं कोरोना को लेकर लोगों में खौफ बरकरार है।
जिला महिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनकी दवा भी चल रही थी। उसके पति एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी हैं। पति ने डॉक्टर की कोरोना की जांच कराई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया। वहीं डॉक्टर के संर्पक में आने वाले लोगों की जानकारी भी विभाग जुटा रहा है। इसके अलावा अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या
- मंगलवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक
- अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1324
- अब तक कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 1310
- अब तक हुईं मृत्यु आठ
- अब कुल सक्रिय केसों की संख्या पांच
- अब तक हुई कुल जांचों की संख्या 331291
- जिला महिला अस्पताल की एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच कराए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। सभी को सलाह दी जा रही है कि वह कोरोना को लेकर सावधान रहे। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी इस बात का ध्यान रखें। - डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ