फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार को बर्खास्त करें

Thu, 19 Nov 2015 12:02 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों व किसानों की फसल बर्बादी का मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम डीएम अबरार अहमद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि मौसम की मार द्वारा किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। हाथरस जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों की ऋण माफी, बिजली बिल माफी के साथ-साथ गन्ना किसानों को उचित मूल्य पर भुगतान किया जाए। किसान विरोधी राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अवधेश बख्शी, ललतेश गुप्ता, योगेश कुमार ओके, अशोक गुप्ता, अखिलेश गौतम, फकीर, अमृत सिंह पौनिया, अजीत गोस्वामी, दिनेश यादव, श्रीराम यादव, कृष्ण कुमार, संजय कुमार गौतम, अजय उपाध्याय, राजकुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, कृपेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र कुमार, सरजीत सिंह, संदीप कुमार, अरुण कुमार आदि कांग्रेसी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें