फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सादाबाद-सहपऊ में होंगे नामांकन

Wed, 18 Nov 2015 11:52 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार से सादाबाद और सहपऊ विकास खंडों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि दोनों ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में नामांकन पत्र बिक भी चुके हैं। सुबह से ही दोनों ब्लॉकों में नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। इधर, पहले चरण के नामांकन खत्म होने के बाद सिकंदराराऊ और हसायन ब्लॉक में अब नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सादाबाद और सहपऊ में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 19 और 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए वहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भीड़ को संभालने के लिए बेरीकेडिंग का सख्त सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। डीएम अबरार अहमद और एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा ने दलबल के साथ दोनों ब्लॉकों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कुछ कमियां मिलने पर इन्हें तुरंत दूर कराने ेक निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि नामांकन के दौरान अनावश्यक भीड़ को हर कीमत पर 200 मीटर के दायरे से बाहर रखा जाए। प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक के अलावा दूसरा कोई शख्स नामांकन केंद्र के अंदर दाखिल नहीं हो पाए। अगर कोई जबरन घुसने और धारा 144 तोडने की कोशिश करे तो उससे सख्ती से निपटा जाए।
इधर, सिकंदराराऊ और हसायन में नामांकन की जांच का काम भी बुधवार से शुरू हो गया। गुरुवार को भी नामांकनों की जांच होगी। 20 नवंबर को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका मिलेगा और उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें