हाथरस में प्रमुख रंग कारोबारी तोता और मुर्गा ब्रांड के यहां आयकर विभाग की टीम ने जिन फर्मों का सर्वे किया है, वहां पर सबसे खास बात यह है कि दस्तावेजों के अलावा ओवर स्टॉक मिलने की चर्चा हैं। ई वेबिल डबलिंग का खेल सामने आने व्यापारियों में सुगबुहाट है। शहर के अन्य कारोबारियों में सर्वे को लेकर खलबली मची हुई है।
उल्लेखनीय है शहर के प्रमुख रंग कारोबारी के यहां चल रहे सर्वे के दौरान सर्वे टीम को कई स्थानों पर मात्रा से अधिक माल मिलने की चर्चाएं रही। साथ ही शहर के कारोबारियों में ई वेबिल बिलिंग की सुगबुहाट भी सामने आई। हालांकि आयकर विभाग की ओर से इस पर कोई वक्तव्य नहीं आया है। सर्वे को लेकर शहर के अन्य कारोबारियों की धड़कनें बढ़ी हुई है। कई संपतियों का ब्यौरा भी दस्तावेजों में शामिल नहीं मिलने की चर्चाएं हैं। जिनकी आयकर विभाग की टीमों के द्वारा वीडियो ग्राफी भी की गई है।
आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान कारोबारी तबीयत बिगड़ी
रंग कारोबारी भाइयों के यहां चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। बताया जा रहा है कि लगातार तीन दिन से चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते रामबिहारी अग्रवाल तनाव में आ गए थे। परिजनों ने चिकित्सक को घर बुलाकर उपचार कराया। कई घंटों के उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। इसके बाद परिजनों ने चैन की सांस ली।
शहर के प्रमुख रंग तोता मुर्गा रंग कारोबारी राम बिहारी अग्रवाल और उनके भाई रतन बिहारी अग्रवाल के आवास और करीब छह प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। नोएडा, मथुरा, अलीगढ़ सहित कई जिलों की टीमें आय और संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। साथ ही अभिलेखों और कम्प्यूटर की जांच हो रही है। हालांकि यह सर्वे है या छापा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आयकर विभाग टीमें रुटीन कार्रवाई बता रही है।