फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी-जलभराव के खिलाफ जमकर हंगामा

Mon, 17 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
श्यामनगर में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर रोड श्यामनगर कॉलोनी में गंदगी व जलभराव की समस्या को लेकर एक बार फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि लंबे समय से यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। कीचड़ और गंदे पानी में ही होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। संक्रामक बीमारियां भी फैल गई हैं। कई घरों में लोग बीमार पड़े हैं। नगर पालिका प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

अब यदि यही हाल रहा तो जलेसर रोड पर जाम लगाकर पालिका के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। नगर पालिका का भी घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ब्रजेश कुमार, भूरी सिंह, अवनीश झा, जगदीश कुमार, राजेश कुमार, लाला, मधु, अनीता देवी, शकुुंतला देवी, राजवती, सोनू गौतम, सीमा, पूजा, रेखा, पंकज, राधे, कल्पना, विशाल, सुमित, गोपाल, उमेश आदि थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा  मोहल्ला लक्ष्मीनगर की गलियों में कई साल से जलभराव की समस्या को लेकर काफी महिला और पुरुष नगर पालिका बोर्ड बैठक में पहुंच गए और खूब हंगामा किया।  लोगों का कहना था कि बिन बारिश के ही गलियों में जलभराव रहता है। गली के हर मकान में कोई न कोई व्यक्ति बीमार पड़ा है।

कई बार विरोध के बावजूद कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। कुुछ दिन पूर्व गली के लोगों ने खुद ही सफाई कर गंदा पानी गली से बाहर निकाला था। अब पुन: गली में गंदा पानी भर गया। इस दौरान महिलाओं की ईओ बालकृष्ण कुम्हेरिया से काफी देर तक नोकझोंक भी हुई।

ईओ ने कहा कि गली में सड़क व नाली निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखवा दिया गया है। प्रस्ताव पास हो गया है अब गली का निर्माण करा दिया जाएगा। जलभराव की समस्या के संबंध में ईओ को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें