हाथरस। मोहल्ला बाला पट्टी में गंदगी व जलभराव की समस्या तो काफी समय से है ही अब नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण से भी लोगों में रोष उत्पन्न हो गया है। सड़क निर्माण का कार्य पालिका द्वारा सुस्त गति से कराए जाने से काफी महिला व पुरुष पालिका पहुंच गए और अपर आयुक्त और एसडीएम सदर से शिकायत की।
एसडीएम सदर केहरी सिंह के सामने ही सभासद पुत्र और सफाई कर्मी नेता में नोक-झोंक हो गई। लोगों का कहना था कि बालापट्टी की गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। सड़क निर्माण में भी लापरवाही बरती जा रही है। मिट्टी न डाले जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के काफी लोग ढकेल लगाते हैं, जिससे उनकी ढकेल भी नहीं निकल पा रही। रास्ता खराब होने से आए-दिन बच्चे, वृद्ध और दिव्यांग गिर रहे हैं। अपर आयुक्त ने लोगों की समस्या सुनी और ईओ व जेई को मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। प्रदर्शन करने वालों में काफी महिला और पुरुष शामिल थे।
एसडीएम ने किया देखा पालिका का हालहाथरस। नगरपालिका में अपर आयुक्त के निरीक्षण से पहले एसडीएम सदर केहरी सिंह ने भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर, निर्माण विभाग, मुख्य अनुभाग, विकास विभाग, सम्पत्ति अनुभाग सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।