फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धनतेरस शनिवार को, खरीदारी पर असर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार धनतेरस शनिवार को मनाई जाएगी। इसके बाद भी बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर है। परंपरागत रूप से शनिवार के दिन लोहा और धातु खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन इस साल शनिवार को धनतेरस होने के चलते जबरदस्त बुकिंग की जा रही है। लोग एडवांस बुकिंग कराने के बाद धनतेरस के दिन मनपसंद वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन आदि की खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन


शहर के सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजारों में धनतेरस की खरीदारी को लेकर शनिवार का कोई असर होता नहीं दिख रहा। लोगों का कहना है कि दिन से बड़ा त्योहार होता है। इसलिए शनिवार को धनतेरस पर खरीदारी करने में कोई दिक्कत नहीं है। शहर के तमाम दुकानदार लगातार धनतेरस पर माल की सुपुर्दगी दिए जाने की तैयारी कर रहे हैं। दो पहिया वाहनों के विक्रेता हो या इलेक्ट्रॉनिक आदि सामान के विक्रेता, सभी धनतेरस पर बेहतरीन कारोबार करने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि इस साल कारोबार बहुत अच्छा रहेगा।

धनतेरस पर किसी भी तरह का सामान खरीदने में कोई दिक्कत नहीं है। धार्मिक मान्यता के अनुसार किसी भी दिन से बड़ा त्योहार होता है। त्योहार है तो दिन की पाबंदियां कोई मायने नहीं रखती। इस शनिवार धनतेरस पर जमकर खरीदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीपूजी महाराज, धार्मिक विद्वान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें