फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाटू श्याम की भजन संध्या में भाव-विभोर हुए भक्त

Sun, 07 Sep 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करतीं गायक वर्षा गर्ग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा के श्री गोवर्धनधाम खाटू श्याम मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के मौके पर मंदिर ट्रस्ट के बैनर तले शुक्रवार की रात को महाराजा अग्रसेन कन्या डिग्री कॉलेज में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक शीतल पांडेय और दिल्ली की भजन गायक वर्षा गर्ग ने भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, रालोद नेता प्रवीन पौनियां और भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम ने बाबा की ज्योति जलाकर किया। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी रजत अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। तदुपरांत बाबा श्याम की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भजन गायक अंकुर अग्रवाल और दीपक गुप्ता ने बाबा श्याम के भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
देर रात पहुंचे गायक शीतल पांडेय ने मैंने जब से लिया तुम्हारा नाम रे, तूने जग में बना दी पहचान है, खाटू न आऊं तो जी घबराता है, तेरा साथ है तो मुझे क्या फिकर है, आदि भजन सुनाए। गायिका वर्षा गर्ग ने भी कई भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राहुल जिंदल, अमित अग्रवाल, विजय गुप्ता, कृष्णमुरारी अग्रवाल, प्रमोद जिंदल, दिनेश गुप्ता, अमरीश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आदित्य रावत, अंकित चौधरी, श्रेयांश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें