फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Thu, 01 Jan 2026 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्रदा एकादशी का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान सुख की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री खाटू श्याम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। बाबा का अलौकिक शृंगार आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इधर, घर-घर में भी भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं और पुरुषों ने उपवास रखकर एकादशी की कथा का पाठ किया और भगवान विष्णु से संतान प्राप्ति, परिवार की खुशहाली एवं कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें