फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना टिकट बस में बैठे होने पर पकड़ लेगी यह डिवाइस, रोडवेज कर रही लगाने की तैयारी

Thu, 23 Mar 2023 07:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अब तक परिचालक बस में सवार यात्रियों को गिनकर अपने रिकॉर्ड से मिला कर बिना टिकट को पहचानता था। अब बस में लगी डिवाइस यात्रियों की गिनती कर बताएगी कि कितने लोग बस में बैठे हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बस में सफर करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों में चोरी-छिपे बिना टिकट सफर करने वाले यात्री अब बच नहीं पाएंगे। परिवहन निगम स्तर से बसों में यात्रियों के संख्या गिनने के लिए एक डिवाइस लगाने की तैयारी की जा रही है। डिवाइस बिना टिकट यात्री को तुरंत डिटेक्ट कर लेगी। 

विज्ञापन


रोडवेज यात्रियों को सुविधा देने के साथ आय बढ़ाने की कोशिश में जुटा हुआ है। आए दिन बसों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों के मामले आते रहते हैं। इस कारण रोडवेज को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। अब तक परिचालक बस में सवार यात्रियों को गिनकर अपने रिकॉर्ड से मिला कर बिना टिकट को पहचानता था। अब बस में लगी डिवाइस यात्रियों की गिनती कर बताएगी कि कितने लोग बस में बैठे हैं।

परिवहन निगम के जीएम सत्यनारायण ने बताया कि अब रोडवेज बसों में यात्रियों की गिनती के लिए डिवाइस लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद कोई भी यात्री चोरी छिपे बिना टिकट बस में सफर नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें