फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की फर्जी टीम गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 11:37 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन
फर्जी स्वस्थ्य टीम का सदस्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कस्बे में एक चिकित्सक के यहां गुरुवार दोपहर छापेमारी करने आई स्वास्थ्य विभाग की फर्जी टीम को सजगता के चलते पकड़ लिया गया। टीम में शामिल आधा दर्जन से अधिक युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके पास से कई आईडी कार्ड, मीडिया कार्ड और माइक भी मिले हैं। देर रात चिकित्सक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को दो कारों में आधा दर्जन युवक अंडौली मार्ग पर एक चिकित्सक राजवीर सिंह कुशवाहा के यहां पहुंचे। इन युवकों ने हॉस्पिटल में छापेमारी करते हुए रजिस्ट्रेशन के कागजात दिखाने को कहा। चिकित्सक ने इन युवकों से लेनदेन कर मामला रफा दफा करने को कहा। इस पर टीम के सभी सदस्य राजी हो गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की भनक पर कस्बे के चिकित्सकों और मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। 

इसी बीच किसी ने डायल 100 पर छापेमारी की सूचना दे दी तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। टीम के सदस्यों से पुलिसकर्मियाें ने पूछताछ की तो वह उल्टा पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से वार्ता करने पर जानकारी हुई कि ऐसी कोई भी टीम जिले में नहीं आई है। इस पर पुलिस सभी युवकों को पकड़कर थाने ले गई। 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो सभी सदस्यों ने खुद को मीडियाकर्मी बताया।

फर्जी टीम में आगरा, लखनऊ सादाबाद, के युवक शामिल हैं। पकडे़ गए सदस्यों ने अपने नाम शंकरलाल, विकास चौहान, राकेश निवासी गांव सैमरा थाना खंदौली आगरा, गौरव तिवारी निवासी अलीगंज सेक्टर 4 प्रथम लखनऊ, सत्यपाल सिंह, प्रदीप कुमार, यतेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह निवासी सादाबाद बताए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें