फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जुलाई तक पीएम आवास के निर्माण को पूरा कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित जिला विज्ञान केंद्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह और ग्राम्य विकास सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विगत वित्तीय वर्ष में निर्माण कराए जा रहे 447 आवासों के निर्माण कार्य को आगामी 30 जुलाई तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इन आवासों में शौचालयों का निर्माण मानक के अनुसार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पात्रों की सूची तैयार की गई है, उनका फॉर्म ऑनलाइन कराया जाए।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित गांवों को 22 कार्यक्रमों के तहत आगामी 31 दिसंबर तक संतृप्त किया जाए। मनरेगा के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण का काम कराया जाना चाहिए। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का एमआईएस वेबसाइट पर डाले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिशन अंत्योदय के तहत जिले 86 गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। इन गांवों को निर्धारित समयावधि में संतृप्त कराया जाए। ग्राम्य विकास मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि हर महीने बीडीओ 10 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेंगे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर संचालित सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए, जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें