फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार दिन से फुंका ट्रांसफॉर्मर न बदलने पर प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2025 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ग्राम रामपुर में बिजली विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव रामपुर में चार दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली के विभाग के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। कहा कि कहा कि 24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया तो सुमेरा झाल बिजली घर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। सबमर्सिबल पंप न चल पाने से पानी की परेशानी अलग है। काफी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। चार दिन से बिजली न रहने से पूरे गांव में अंधेरा है। बच्चों की पढ़ाई तक नहीं हो पा रही है। रात में मच्छरों की भरमार हो रही है, जिससे बीमारी की आशंका अलग से बनी हुई है। छात्र रियांश कहना है कि चार दिन से लाइट न आने के कारण वह सो नहीं पा रहे हैं। इस वजह से स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं।
उप खंड अधिकारी अनुराग गुप्ता का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की शिकायत मिली थी। जेई वर्कशॉप नीलेश को ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने के लिए कहा है। जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर बदल जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सिंटू चौहान, रामजीलाल, सतीश चंद्र, कलुआ, उमंग, राजकुमार, राहुल, ओमपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें