फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मौसम में बढ़ी हाथरस के रंग की डिमांड

Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस में रंग और गुलाल तैयार करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जब तक होली में लगी आग जोर पकड़ेगी तब तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके होंगे। यूपी में 403, पंजाब में 108, उत्तराखंड में 70, मनीपुर में 60 और गोवा में 40 विधानसभा सीटों के नतीजे होली तक आ चुके होंगे।
विज्ञापन


साफ है कि पांचों राज्यों के 681 विधायक इस बार जीत की होली मनाएंगे। जीत के जश्न में जमकर विधायक जी और उनके समर्थक रग-गुलाल उड़ाएंगे। यही वजह है कि होली पर रंगों की डिमांड पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा है। होली रंगों के लिए देशभर में पहचान रखने वाले हाथरस के कारोबारी भी बेहद उत्साहित हैं। 

रंग कारोबारी मनोज अग्रवाल राया वालों के मुताबिक चुनाव के मौसम में जब भी होली आसपास होती है, रंग-गुलाल जमकर उड़ाया जाता है। इस बार डिमांड भी बढ़ रही है। यूपी ही नहीं आसपास के राज्यों से भी ऑर्डर आना श्‍ाुरू हो गए हैं। श्री अग्रवाल के मुताबिक जैसे-जैसे मतदान खत्म होता जाएगा, डिमांड बढ़ती जाएगी। 
विज्ञापन


यूपी में मतगणना से कुछ पहले गुलाल की डिमांड काफी बढ़ेगी, ऐसी संभावना है। उम्मीद है कि हाथरस में बने स्टार्च बेस वाले गुलाल को मतगणना के बाद जमकर उड़ाया जाएगा। अग्रवाल के मुताबिक यह डिमांड 20 प्रतिशत ज्यादा है।

मौसम का भी होली के रंगों की डिमांड पर काफी असर पड़ता है। होली से पहले अगर बारिश हो जाए या बादल छाए रहें तो होली रंग सूखकर तैयार नहीं हो पाते। वहीं होली पर अगर मौसम में थोड़ी गर्मी हो तो लोग ज्यादा होली खेलते हैं और ज्यादा रंग खर्च करते हैं।

वहीं रंग कारोबारी देवेंद्र गोयल की राय थोड़ी अलग है। उनका कहना है कि डिमांड पिछले सालों की तरह ही है। होली पर पहले जितनी डिमांड रहती थी, उतनी ही इस बार भी है। मालूम हो कि हाथरस होली रंगों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां रंगों और गुलाल का बेस तैयार किया जाता है। यहां बने रंग ही बॉलीवुड से लेकर विदेशों तक धूम मचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें