फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीआरएम से की मुरसान में रात की ट्रेनों के ठहराव की मांग

Fri, 23 May 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने मुरसान के रेलवे स्टेशन पर रात के समय दो ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम वीणा सिन्हा से की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रात्रि के समय मुरसान रेलवे स्टेशन पर किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है, जिससे यहां यात्रियों को रात्रि में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुरसान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जन्मस्थली है। यहां से लगभग 85 ग्राम पंचायतों के हजारों लोग रोजाना रेल से यात्रा करते हैं, लेकिन रात्रि में चलने वाली ट्रेन संख्या 55336 और 55339 का मुरसान स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इस कारण यात्रियों को मथुरा या हाथरस जाना पड़ता है।





चेयरमैन ने कहा कि मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने मथुरा-बरेली मार्ग पर सड़क किनारे पड़े रेलवे स्लीपर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। अब तक दो दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है। स्टेशन अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन स्लीपर और मलबा को अभी तक नहीं हटाया गया है। उन्होंने डीआरएम से दोनों समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें