फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो बाइकों की टक्कर में गिरी युवती को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Fri, 23 May 2025 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव केवलगढ़ी के मोड़ के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो बाइकें आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन

बाइक से गिरी एक युवती की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके जीजा और दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया एवं साली के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया ।
मथुरा जिले के थाना फरह क्षेत्र के गांव पिंगरी निवासी 19 वर्षीय सोनिया पुत्री कारेलाल चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भुस में अपनी बहन के यहां आई थी। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सोनिया अपने जीजा प्रमोद के साथ बाइक से सादाबाद से लौट रही थी।
विज्ञापन

गांव केवलगढ़ी के मोड़ पर एक दूसरी बाइक ने प्रमोद की बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार जीजा-साली सड़क पर गिर गए, तभी पास से गुजर रहे ट्रैक्टर ने सोनिया को कुचल दिया।
विज्ञापन

मौके पर चंदपा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की बात सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे। मौका मिलते ही चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। चंदपा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दूसरे बाइक सवार को भी जिला अस्पताल भिजवा दिया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें