फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सजे शहर के चर्च, आधी रात में जन्मे यीशु

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस पर जनपद के सभी चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। शहर के संत फ्रांसिस चर्च और सेंट मार्क चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। लोगों ने विशेष प्रार्थना सभा कर प्रभु यीशु और मदर मरियम को याद किया। इसके बाद केक काट कर एक दूसरे को खिलाया। इसके साथ ही मैरी क्रिसमस की बधाइयां गूंज उठीं।
विज्ञापन

शाम होते ही सेंट मार्क चर्च और संत फ्रांसिस चर्च की इमारत जगमगा उठी। दोनों चर्च रंगीन बल्ब व रोशनी में सराबोर हो गए। चर्च परिसर में ही आकर्षक सेंटा हाउस बनाया गया है। आज पादरी नथेनियल दास के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की रात वोन फायर व मिडनाइट सर्विस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छह जनवरी तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें