फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंद मकान से नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सादाबाद क्षेत्र के ग्राम बहरदोई में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम बहरदोई निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाना सादाबाद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 19 दिसंबर को वह पत्नी के साथ फिरोजाबाद में अपने साले के पुत्र की शादी में शामिल होने गए थे। मकान बंद था। अज्ञात चोरों ने 20/21 दिसंबर की रात उनके घर में बने जीने का दरवाजा खोल लिया और अंदर घुस गए। अलमारी व अन्य स्थानों में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। 21 दिसंबर की सुबह उन्हें फोन के माध्यम से पड़ोसियों द्वारा चोरी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह तत्काल गांव पहुंचे, जहां घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें