हाथरस सदर केातवाली क्षेत्र के विद्यापतिनगर में दो महीने के बच्चे को दूध पिलाया। जिसके बाद वह सो गया। बच्चे को जगाया, पर वह नहीं जागा। अस्पताल में मासूम को मृत घोषित कर दिया गया है।
हाथरस सदर केातवाली क्षेत्र के विद्यापतिनगर में दूध पीकर सोया दो माह का शंभू पुत्र प्रशांत जगाने पर भी नहीं जगा। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजन अस्पताल में ही रोने बिलखने लगे। बाद में परिजन शव लेकर चले गए। चिकित्सकों के मुताबिक दूध बच्चे के फेफड़ों में अटक गया होगा, जिसके चलते बच्चे की मौत हुई होगी।