फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यात्री प्रतीक्षालय में रह रहे व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 05 Jan 2024 11:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के सासनी कोतवाली के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय में पिछले दो-तीन दिन एक व्यक्ति रह रहा था। उसे वहां रहने वाले लोग चाय-नाश्ता दे देते थे। 5 जनवरी की दोपहर को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अज्ञात की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी कोतवाली चौराहे पर बने यात्री प्रतीक्षालय में तीन दिन से रह रहे 58 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय में पिछले दो-तीन दिन एक व्यक्ति रह रहा था। उसे वहां रहने वाले लोग चाय-नाश्ता दे देते थे। 5 जनवरी की दोपहर को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक ने सफेद बनियान व नीला लोअर पहन रखा था। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली के अपराध निरीक्षक विजयपाल सिंह ने बताया कि मरने वाला व्यक्ति कोतवाली के आसपास घूमता रहता था। अभी उसका नाम-पता मालूम नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें