फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुर्घटना में हुई मौत, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Oct 2024 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुसुमा देवी ने पति की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर याचिका न्यायालय में दायिर की। याचिका सुनने के बाद न्यायालय ने हाथरस जंक्शन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कुसुमा देवी पत्नी राहुल कुमार निवासी सोमना वाई पास गौंडा अड्डा निकट डिग्री कॉलेज खैर जनपद अलीगढ़ ने कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर याचिका न्यायालय में दायिर की। याचिका सुनने के बाद न्यायालय ने हाथरस जंक्शन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

याचिका में महिला ने लिखा था कि 30 मार्च को उसके पति बेटे अरुण उर्फ बल्लू को मोटर साइकिल पर बैठा कर उसे बुलानेगांव ऐहन आ रहे थे। रास्ते में रात साढ़े आठ बजे हाथरस जलेसर रोड पर बेरगांव के चौराहा पर सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनको टक्कर मार दी । दोनों बुरी तरह से घायल हो गए । 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ राहगीरों ने पुलिस की मदद से उनको बागला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसके पति ने दम तोड़ दिया । होश आने के बाद उसके बेटे ने पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें