हाथरस में सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्राम सठिया में जयराम कोल्ड स्टोर के निकट शीशम के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई थी। मृतक के पैंट की जेब में पैन कार्ड मिला। पैन कार्ड के आधार पर पता चला कि युवक का नाम करतार सिंह पुत्र महेश चंद्र है और उसकी उम्र 21 साल है।
शीशम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ था। खेतों ने काम करने वाले लोगों ने जब शव को देखा, तो उनकी चीख निकल गई। मृतक के जेब से उसका पैन कार्ड मिला, जिससे उसका नाम और उम्र की पता चला।
विज्ञापन
हाथरस में सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्राम सठिया में जयराम कोल्ड स्टोर के निकट शीशम के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई थी। खेतों पर काम करने आए युवकों ने जब उस युवक को पेड़ पर लटका देखा, तो उनकी चीख निकल गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और मृत युवक की तलाशी ली।
मृतक के पैंट की जेब में पैन कार्ड मिला। पैन कार्ड के आधार पर पता चला कि युवक का नाम करतार सिंह पुत्र महेश चंद्र है और उसकी उम्र 21 साल है। मृतक की पहचान इगलास निवासी करतार सिंह पुत्र महेश चंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना देकर उसके परिजनों को कोतवाली बुला लिया। परिजनों ने बताया कि करतार सिंह अपनी ननिहाल जैतपुर थाना मुरसान में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।