फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले पत्नी चली गई थी घर से

Mon, 26 Aug 2024 09:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव खेड़ा परसौली निवासी देवेंद्र चौहान रात को घर से खेत पर बने नलकूप पर गए थे। सुबह नलकूप के पास एक पेड़ पर देवेंद्र का शव लटका मिला। कुछ दिन पहले देवेंद्र की पत्नी घर से चली गई थी।
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र चौहान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में 26 अगस्त की सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली निवासी 33 वर्षीय देवेंद्र चौहान पुत्र किशन सिंह चौहान 25 अगस्त की रात को घर से खेत पर बने नलकूप पर गए थे। 26 अगस्त की सुबह नलकूप के पास एक पेड़ पर देवेंद्र का शव लटका मिला। कुछ दिन पहले देवेंद्र की पत्नी घर से चली गई थी। मौके पर काफी ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक ने अपने पीछे एक बेटे और बेटी को रोता-बिलखते हुए छोड़ गया है। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें