फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नहर में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के पोपीया कोठी के निकट नहर में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यक्ति दो दिन से लापता था।
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के पपपीया कोठी के निकट नहर में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला। शव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त 42 वर्षीय शेर सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी तमनागढ़ी थाना हाथरस गेट के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक शेर सिंह दो दिन से घर से गायब था। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि एक व्यक्ति का शव नहर में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से मौत आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें