हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर निवासी किसान का गांव के बाहर पशुओं का घेर है। वहां पर एक कमरा भी बना हुआ है। रात को किसान अपने घेर के अंदर बने कमरे में सोने के लिए आया था। सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोग वहां पर पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव अखईपुर में पशुओं के घेर के अंदर बने कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
विज्ञापन
जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर निवासी बिट्टू (52) पुत्र दिगंबर सिंह का गांव के बाहर पशुओं का घेर है। वहां पर एक कमरा भी बना हुआ है। रात को बिट्टू अपने घेर के अंदर बने कमरे में सोने के लिए आया था। सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोग वहां पर पहुंचे, तो बिट्टू मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। शोर होने पर परिवार व गांव के लोग मौके पर आ गए।
सूचना मिलने के तुरंत बाद ही इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बिट्टू की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।