फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: व्यापारी के खाते से 18 हजार रुपये गायब, व्हाट्सएप किया हैक

Mon, 20 Feb 2023 05:18 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टाटा मोटर्स के कस्टमर केयर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया। इसके कुछ देर बाद फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को उनका जानकार बताते हुए यूपीआई नंबर बनाते को कहा। यूपीआई नंबर बताते ही युवक के बैंक अकाउंट से 18 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के एक व्यापारी को साइबर अपराधियों ने अपना निशाना बना डाला। उसके बैंक अकाउंट से 18 हजार रुपये पार कर लिया। साइबर अपराधी उसका व्हाट्सएप नंबर हैक कर लोगों से रुपए मांगने लगे। व्यापारी ने साइबर सेल में तहरीर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी विष्णुकांत गुप्ता ने बताया कि 17 फरवरी को टाटा मोटर्स के कस्टमर केयर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया। इसके कुछ देर बाद फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को उनका जानकार बताते हुए यूपीआई नंबर बनाते को कहा।

यूपीआई नंबर बताते ही विष्णुकांत के बैंक अकाउंट से 18 हजार रुपये कट गए। शातिर ने विष्णुकांत का व्हाट्सएप नंबर हैक लिया और उनके जानने वालों से रुपये मांगने लगा। बीमारी के नाम पर रिश्तेदारों के फोटो लगाकर रुपये मांगे जा रहे है। इस पूरे प्रकरण की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर साइबर सेल में भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें