फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पोखर में दिखा नवजात का शव, कराया पोस्टमार्टम

Fri, 03 Nov 2023 11:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किसान खेतों से काम कर गांव की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें पोखर में नवजात का शव दिखाई दिया। मौके पर भीड़ लग गई। प्रधान सोनू सिंह पहुंच गए। डायल 112 टीम को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पोखर में नवजात शिशु का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव समदपुर स्थित पोखर में 3 नवंबर की सुबह नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोपहर करीब 12 बजे कुछ किसान खेतों से काम कर गांव की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें पोखर में नवजात का शव दिखाई दिया। 

विज्ञापन


मौके पर भीड़ लग गई। प्रधान सोनू सिंह पहुंच गए। डायल 112 टीम को सूचना दी गई। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार टीम सहित समदपुर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से नवजात के शव को पोखर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें