फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नीम के पेड़ से लटका मिला शव पहुंचा घर, दौड़ी शोक की लहर, हत्या का आरोप

Mon, 16 Oct 2023 09:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिजनों ने शव लेकर आई एंबुलेंस को रोक दिया। परिजन किशोर की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे और एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन पर ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। 
विज्ञापन
अभिषेक का शव पहुंचने पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में हसायन कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी 13 वर्षीय अभिषेक का शव 16 अक्तूबर को मोहल्ले में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। अभिषेक का शव 15 अक्तूबर की शाम को नीम के पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने शव लेकर आई एंबुलेंस को रोक दिया। परिजन किशोर की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे और एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन पर ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। 

विज्ञापन


परिजन बालक के पिता वीरेंद्र कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर शव को रखे रहे। हालांकि कस्बा के कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए प्रयास किए, लेकिन परिजन रिपोर्ट दर्ज होने से पहले अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं थे। 

काफी जद्दोजहद के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब परिजन माने। बालक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी थी। थानाध्यक्ष धीरज गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें