फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पानी में उतराता हुआ मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान, डेयरी पर मुनीम था मृतक

Fri, 13 Sep 2024 06:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ओमप्रकाश तीन दिन पहले घर से काम पर जाने के लिए बोलकर निकले थे। वह सासनी में वह एक डेयरी पर मुनीम का काम करते थे। उनका शव जलेसर रोड किनारे पानी में उतराता हुआ मिला। 
विज्ञापन
मृतक ओमप्रकाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी कस्बा के जलेसर रोड पर भोजगढ़ी चौराहे के पास 13 सितंबर को एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


50 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र कल्लू सिंह निवासी भमोशी बुजुर्ग थाना छर्रा तीन दिन पहले घर से काम पर जाने के लिए बोलकर निकले थे। भतीजे जयप्रकाश ने बताया कि वह सासनी में वह एक डेयरी पर मुनीम का काम करते थे। 13 सितंबर को उनका शव जलेसर रोड किनारे पानी में उतराता हुआ मिला। 

शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से शव को पानी से निकलवाया। तलाशी लेने पर जेब से डायरी मिली। जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी। चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें