हाथरस। पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के बैनर तले लाडपुर स्थित मानिक चंद इंटर कॉलेज में बिटिया बचाओ बिटिया पढ़ाओ अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह ने कहा कि कोई भी बेटी खुद को असुरक्षित महसूस न करे इसके लिए बेटियों को सशक्त बनाने की जरूरत है। बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने की आवश्यकता है।
प्रधानाचार्य सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए समाज की सोच सकारात्मक होना अति आवश्यकत है। उन्होंने वूमेन हेल्प लाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी। संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने कहा कि बेटियों के जीवन, सम्मान व हकों की रक्षा के लिए शुरू किया गया अभियान जन आंदोलन तक नहीं पहुंच जाएगा वह चैन से नहीं बैठेंगे।
गोष्ठी में अजय गौड़, ऋषि वार्ष्णेय, मीनू भारती, विमलेश, रुचि, शिवानी दीक्षित, पूजा, कार्तिक, लक्ष्मी, माधुरी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर हरिश्चंद्र सरोज, धर्मेंद्र सिंह, हितेश कुमार, दिनेश चंद्र, हिम्मत सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार गौड़, दीपक भारद्वाज, अमित कुमार सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, पवन पाठक, अनुराग कुमार सहित काफी विद्यार्थी मौजूद थे।