फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में हाथरस की बेटियों ने दिखाया दम

Sat, 11 Oct 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में हुई 69वीं प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में हाथरस की बेटियों ने अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल की ओर से प्रतिभाग करने वालीं शहर सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज की छह छात्राओं ने कुल छह पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


कॉलेज की छात्रा नैना सैनी, परी पौरुष, राधिका और दीपिका ने अपनी बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के दम पर सिल्वर मेडल जीते, जबकि राधिका कुशवाहा और मुस्कान कुमारी ने ब्रांज मेडल हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के कई मंडलों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कठोर मुकाबले के बीच हाथरस की छात्राओं ने न केवल अपनी फिटनेस और फुर्ती का प्रदर्शन किया, बल्कि स्पोर्ट्स मैनशिप और आत्मबल का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। जिला खेल सचिव अतुल वर्मा ने बताया कि छात्राओं ने लगातार अभ्यास और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये बेटियां राज्य से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें