आरिफ अपने साथी प्रशांत के साथ देर रात बाइक से हसायन से हाथरस जा रहा था। रास्ते में गांव रामपुर के पास उसकी बाइक अचानक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में आरिफ की मौत हो गई, जबकि प्रशांत का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।
हाथरस-सिकंदराराऊ रोड पर गांव रामपुर के निकट 9 अक्तूबर देर रात बाइक फिसलने से आरिफ (21) की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
हसायन निवासी आरिफ अपने साथी प्रशांत के साथ 9 अक्तूबर देर रात बाइक से हसायन से हाथरस जा रहा था। रास्ते में गांव रामपुर के पास उसकी बाइक अचानक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
रास्ते में ही आरिफ की मौत हो गई, जबकि प्रशांत का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। आरिफ अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।