फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बहुओं पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Mar 2026 04:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ससुर ने बहुओं पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई में संदिग्ध हालत में हुई अभय चौधरी की मौत मामले में पिता जय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में मृतक की पत्नी, भाभी व पत्नी के जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


जय सिंह ने बताया कि 12 नवंबर 2024 को उन्होंने अपने छोटे अभय चौधरी की शादी करिश्मा पुत्री राकेश निवासी मांगरू, चंदपा से की थी। करिश्मा की बड़ी बहन रश्मि से अभय के भाई विवेक की शादी हुई थी। दोनों शादियां एक साथ हुई थीं, लेकिन शादी के दस महीने बाद करिश्मा को विदा कर लाए थे। जय सिंह का आरोप है कि करिश्मा के आते ही घर में झगड़े शुरू हो गए। दोनों बहनें उनके बेटों के साथ रहना नहीं चाहती थीं तथा आए दिन परेशान करती थीं।

आरोप है कि इन्हीं तीनों के कारण उनके बेटे ने आत्महत्या की है। किशनवीर के साथ उसका एक साथी और भी था। पुलिस ने करिश्मा, रश्मि, किशनवीर निवासी मिर्गामई, हाथरस जंक्शन के अलावा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें