सादाबाद के सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में सफल होने की खुशी जाहिर करते छात्र छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। सीबीएसई में कक्षा 10 में जिले में इस बार भी एक बेटी ने ही पहला स्थान प्राप्त किया है। अलीगढ़ के इगलास कसबे की रहने वाली प्रिया शर्मा पहले स्थान पर रही है। उसने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह बीएलएस इंटरनेशल स्कूल हाथरस की छात्रा है।
दूसरे स्थान पर शहर के घंटाघर की निवासी दीपांशी वार्ष्णेय रही। उसने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। वह आरपीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल हाथरस की छात्रा है। तीसरे स्थान पर आकाश राजपूत, मृदुल पचौरी व शुभ गोयल रहे। शुभ गोयल सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज का छात्र है।
आकाश राजपूत एसएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल व मृदुल पचौरी बीएलएस इंटर कॉलेज का स्टूडैंट है। इन तीनों ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है जिले में सीबीएसई में कक्षा 12 में भी छात्रा रितु सेंगर ने ही टॉप किया था।