फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के रिजल्ट में बेटियों का बोलबाला

Tue, 07 May 2019 12:09 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद के सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में सफल होने की खुशी जाहिर करते छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। सीबीएसई में कक्षा 10 में जिले में इस बार भी एक बेटी ने ही पहला स्थान प्राप्त किया है। अलीगढ़ के इगलास कसबे की रहने वाली प्रिया शर्मा पहले स्थान पर रही है। उसने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह बीएलएस इंटरनेशल स्कूल हाथरस की छात्रा है।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर शहर के घंटाघर की निवासी दीपांशी वार्ष्णेय रही। उसने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। वह आरपीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल हाथरस की छात्रा है। तीसरे स्थान पर आकाश राजपूत, मृदुल पचौरी व शुभ गोयल रहे। शुभ गोयल सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज का छात्र है।

आकाश राजपूत एसएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल व मृदुल पचौरी बीएलएस इंटर कॉलेज का स्टूडैंट है। इन तीनों ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है जिले में सीबीएसई में कक्षा 12 में भी छात्रा रितु सेंगर  ने ही टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें