फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सास को परेशान करती है पुत्रवधु, बात-बात पर बुला लेती है पुलिस, दी तहरीर

Tue, 15 Oct 2024 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुत्रवधु ने दूसरी शादी कर ली और अपने दोनों पुत्रों को लेकर दूसरे पति के साथ रहने लगी। वहां उसके एक पुत्री पैदा हुई थी। वह वहां करीब दो वर्ष उसके साथ रही। वह दूसरे पति को छोड़कर गांव आ गई। दो बेटे होने के कारण उन्होंने उसे एक मकान रहने के लिए दे दिया। अब वह उसे परेशान करती है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सास ने अपनी बहू के खिलाफ सहपऊ कोतवाली में तहरीर दी है। सास ने कहा है कि बहू परेशान करती है। बात-बात पर पुलिस को बुलाती है। बहू पीटने तक पर उतर आती है।

विज्ञापन


सहपऊ के गांव नगला मनी निवासी 70 वर्षीय रामरेती देवी पत्नी सतेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सबसे छोटी पुत्रवधु उन्हें काफी परेशान करती है। उनके पुत्र की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पुत्रवधु ने दूसरी शादी कर ली और अपने दोनों पुत्रों को लेकर दूसरे पति के साथ रहने लगी। वहां उसके एक पुत्री पैदा हुई थी। वह वहां करीब दो वर्ष उसके साथ रही। वह दूसरे पति को छोड़कर गांव आ गई। दो बेटे होने के कारण उन्होंने उसे एक मकान रहने के लिए दे दिया। अब वह उसे परेशान करती है। बात-बात पर पुलिस बुला लेती है। आए-दिन वह उनको पीटने पर आमादा हो जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें