फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं हटवाया क्षतिग्रस्त खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव राजनगर में आंधी आने से क्षतिग्रस्त हुआ खंभा एक व्यक्ति के घर की छत से सट गया। शनिवार की रात को मकान की छत पर सो रहे एक व्यक्ति को बारिश के दौरान छत से उतरते समय करंट लग गया परिवार वाले दहशत में आ गए।
ग्रामीणों का कहना है कि डायल 119 पर शिकायत के बावजूद किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने क्षतिग्रस्त खंभे को नहीं हटवाया और न हीं अभी तक इसमें विद्युत आपूर्ति चालू की गई है। गांव राजनगर निवासी शेरपाल पुत्र पूरन सिंह के घर के निकट यह खंभा लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों आंधी के बाद यह खंभा गिरकर उनके घर की छत से सट गया। शनिवार की रात को शेरपाल अपने घर की छत पर सो रहे थे। बारिश में छत से उतरते समय उनको करंट लग गया। उन्हें उपचार के लिए महौ ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया। ग्राम प्रधान पति हरिओम शंकर उर्फ राजा भैया का कहना है कि शिकायत के बावजूद खंभा नहीं हटवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें