फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में रोजाना 400 मेगावाट बिजली की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी रोजाना बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही जिले में बिजली की खपत भी बढ़ रही है। जनपद में बिजली की खपत का आंकड़ा 400 मेगावाट रोजाना तक पहुंच गया है। शनिवार को जिले में 416 मेगावाट बिजली की खपत हुई। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा लगभग 240 से 300 मेगावाट के बीच रहता है। गर्मी के कारण बिजली घरों पर उपकरणों को ठंडा रखने की कवायदें शुरू हो गई हैं। बड़े ट्रांसफॉर्मरों के पास डबल फैन सिस्टम लगा कर उनको ठंडा रखा जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण एसी, कूलर, पंखे और फ्रिज आदि उपकरण पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं। जिससे बिजली की खपत बढ़ रही है। सामान्य दिनों में रोजाना 240 से 300 मेगावाट तक की खपत अब 400 मेगावाट को पार कर चुकी है। शनिवार को यह आंकड़ा 416 मेगावाट तक पहुंचा गया। रविवार को तमाम सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय बंद होने के कारण यह आंकड़ा 396 मेगावाट पर ही सिमट गया। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन होपेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल 400 मेगावाट तक आपूर्ति की जा रही है, जो स्थिर रहेगी। धान की बुवाई के समय थोड़ा सा उछाल आ सकता है।
बॉक्स
ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा कर रहे पंखे
बिजली की मांग बढ़ने के कारण तमाम बिजलीघरों पर लगे उपकरण भी हांफने लगे हैं। इन उपकरणों को पंखे चला कर ठंडा रखा जा रहा है। कूलर भी लगाए जा रहे हैं। अगर गर्मी और बढ़ी तो 220 केवी व 132 केवी ट्रांसफाॅर्मर पर लगे ऑयल पंप का संचालन दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें