फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सीटी बर्स्ट, हाथरस में हाहाकार 

Sun, 03 Apr 2016 11:56 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आगरा पीलीपोखर स्थित 400 केवीए विद्युत उप संस्थान में रविवार की दोपहर सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) फट जाने से हाथरस की भी बिजली गुल हो गई। दूसरे स्रोतों से बिजली सुचारू करने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोशिश शाम तक सफल नहीं हो सकी। जिससे जिलेभर के बाशिंदे बिना कूलर-पंखे की हवा के गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन


हाथरस को आगरा, मांट और खैर से बिजली मिलती है। आगरा हाथरस की बिजली का मुख्य श्रोत है। रविवार की दोपहर अचानक आगरा के पीलीपोखर विद्युत उपसंस्थान से हाथरस की बिजली का संपर्क टूट गया। स्थानीय बिजली अफसरों ने संपर्क साधा तो पता चला कि पीलीपोखर सबस्टेशन के 315 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की सीटी फट गई। इस वजह से पूरे हाथरस की बिजली गुल हो गई। सबसे अधिक मार जिले के टीटीजेड इलाकों पर पड़ी। जहां पहले तो सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कटौती कराई गई। उसके बाद अचानक सीटी फटने से फिर बिजली गुल हो गई। शहर व आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली के लिए हाहाकार मचा रहा। दोपहर दो बजे से शाम तक बिजली संकट काबू में नहीं आ सका। ट्रांसमिशन शाखा के अधिकारी मांट, खैर आदि अन्य श्रोतों से बिजली सुचारू किए जाने की व्यवस्था में लगे रहे। शाम तक जिले की बिजली को सुचारू कर दिया गया। बिजली कटौती की वजह से शहर के उद्योग धंधे ठप पड़े रहे तो वहीं घरेलू काम धंधे भी प्रभावित हुए। कारखानों में लेबर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इससे उद्यमियों को काफी नुकसान भी हुआ। इधर, जिला अस्पताल में भी बिन बिजली मरीज व उनके तीमारदार भी परेशान रहे।  

सादाबाद में गुल रही बिजली
टीटीजेड में आने वाले सादाबाद कस्बा और क्षेत्र में शनिवार की पूरी रात बिजली गुल रही। उसके बाद रविवार को दिन में भी सिर्फ दो से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति मिल सकी। इससे लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ बेहद आक्रोश बना रहा। एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की लीड जल जाने की वजह से रात को बिजली गुल रही। दिन में कंट्रोल के आदेश पर ही बिजली कटौती कराई गई। 
विज्ञापन



आगरा के पीलीपोखर पारेषण केंद्र सीटी बर्स्ट हो गई थी, जिससे दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति ठप हो गई। मांट और खैर के पारेषण केंद्रों से सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार, एसडीओ ट्रांसमिशन हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें