फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छुट्टी के बाद खुले अस्पताल में उमड़ी भीड़, मरीज परेशान

Tue, 30 May 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को दवा मिल सकी।
विज्ञापन




सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। सबसे पहले मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए पर्चा काउंटर पर लंबी कतार का सामना करना पड़ा। पर्चा बनवाने बाद मरीजों को चिकित्सकों के कक्ष के सामने लंबी कतारों से दो-चार होना पड़ा। चिकित्सक से परामर्श मिलने के बाद मरीज दवा वितरण कक्ष पर पहुंचे तो वहां भी उन्हें कतार में लगना पड़ा। पर्चा बनवाने से लेकर दवा मिलने तक मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।



तबीयत खराब है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नंबर आने पर उपचार के बाद घर चला जाऊंगा।
-प्रमोद कुमार, मरीज




तबीयत खराब है। कई दिन से परेशान हूं। उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल आया हूं। अस्पताल में काफी भीड़ है।
-किशनलाल, मरीज




रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुली है, इसलिए अस्पताल में भीड़ अधिक है। इसके बावजूद हमारी कोशिश है कि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न कराना पड़े। हमारा प्रयास है कि सीमित संसाधनों में मरीजों को अच्छा इलाज मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें