फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 29 Nov 2026 06:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ससुराल से मायके में रात को फोन कर बताया गया कि नजमा की मौत हो गई है। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसौली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


छर्रा के कुम्हारान निवासी नजर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नजमा की शादी 14 वर्ष पूर्व रियाज मोहम्मद के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर नजमा के साथ लगातार मारपीट की जाती थी।

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नजमा ने अलीगढ़ न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज कराया था। 10 नवंबर 2026 को दिन के समय दामाद की कॉल आई जिसमें लड़ाई-झगड़े की आवाज आ रही थी। 11 नवंबर की रात दो बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर नजमा की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति रियाज मोहम्मद, सास भूरी, देवर शान मोहम्मद, ननद रूबीना और अफसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें