फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही महिला

Sat, 12 May 2018 11:38 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सादाबाद।  हाथरस।
विज्ञापन
Lady beating
विज्ञापन
 एक गांव की महिला अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। शनिवार को इस मामले को लेकर थाना परिसर में गांव के लोगों की पंचायत भी हुई।
विज्ञापन


पंचायत में महिला को समझाने का प्रयास किया गया। गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला गांव के ही एक युवक के साथ विगत 23 अप्रैल को चली गई थी। इसकी रिपोर्ट महिला के पति ने थाने में दर्ज कराई थी। दो दिन पहले ही यह महिला और युवक लौटकर गांव आ गए। पुलिस के मुताबिक यह महिला शुक्रवार को थाने पहुंची। इसके बाद महिला के ससुरालीजन और गांव के प्रधान सहित अन्य काफी लोग भी थाने में पहुंच गए।

इन लोगों ने महिला को काफी समझाया, लेकिन महिला प्रेमी युवक के साथ रहने की जिद पर ही अड़ी रही। शनिवार को भी इसी मामले को लेकर थाने पर काफी देर तक पंचायत चलती रही। पंचायत में भाजपा नेता सुभाष चौधरी, प्रधान सुरेश जूरैल आदि सहित अन्य कई लोगों ने महिला को समझाया। इसके बाद पुलिस ने महिला को एसडीएम न्यायालय में पेश कर दिया। यहां महिला के बयान दर्ज किए गए। एसडीएम जयप्रकाश ने बताया कि महिला को नारी निकेतन भेजने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें