फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक की धमकी देकर पत्नी ने हड़पे सात लाख

Mon, 08 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
money shimla
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का कहना है कि उनकी पत्नी और ससुर ने तलाक की धमकी देकर अब तक उनसे सात लाख रुपये हड़प लिए हैं। आरोपी अब युवक से दस लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं। 13 मई तक यह रकम नहीं दिए जाने पर आरोपी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी शादी मई 2014 में हुई थी। पत्नी और ससुर ने शादी के बाद से ही उस पर रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। ससुराली चाहते थे कि वह हाथरस में अपनी संपत्ति बेचकर उनके साथ ही गाजियाबाद शिफ्ट हो जाएं। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। पत्नी बेटे के जन्म के बाद उसे लेकर मायके चली गई। इसके बाद ससुर ने तलाक का डर दिखाना शुरू कर दिया। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर युवक से रुपयों की मांग की गई।

मई 2015 में युवक से उसके ससुर ने अपने खाते में दो लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद पिछले साल जुलाई में एक बार में चार लाख और एक बार में एक लाख रुपये खाते में जमा कराए गए। इस पर भी ससुरालियों का मन नहीं भरा, अब वह दस लाख रुपये और मांग रहे हैं। 13 मई तक युवक को इसका इंतजाम करने को कहा गया है। इंतजाम न होने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित शख्स का कहना है कि ससुरालियों के उत्पीड़न के कारण उसे अपनी अच्छी-खासी नौकरी गंवानी पड़ी। यही नहीं इसी उत्पीड़न से तंग आकर एक बार वह खुदकुशी की कोशिश भी कर चुका है। सदर  कोतवाली निरीक्षक सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि युवक ने शिकायत दी है। मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें