हाथरस। शहर के कई इलाकों में पानी की कि ल्लत को लेकर लोग हिंसा पर उतर आए हैं। शहर का भूगर्भ जल खराब है और लोग फिल्टर किए गए पानी की कैन पीने को मजबूर हैं। पेयजल संकट से जूझ रहे लाला के नगला में कुछ लोगों ने पानी की कैन लूटने की कोशिश की, जिसे लेकर हंगामा हुआ और जमकर मारपीट भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पाबंद किया है।
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव भगतुआ के परवेंदर ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि वह कोटा रोड पर एक वाटर प्लांट से पानी की कैन लेकर जागेश्वर के रास्ते होकर लाला के नगला में जा रहा था। वहां मौजूद एक नेता की बहन के बेटों ने टेंपो रोका और पानी की क ई बोतलों को जबरन उतार लिया। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगे। हंगामा होने पर मोहल्ले के कुछ लोग टेंपों वाले के बचाव में उतर आए। हंगामे और नोक-झाेंक के बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि पानी की कैन छीनने और मारपीट करने के आरोप में आनंद, पुनीत व शब्बीर को पाबंद किया गया है।