फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल और तमंचे सहित दो शातिर युवक बंदी

Fri, 01 Feb 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन कोतवाली में तमंचे सहित गिरफ्तार किए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध धर-पकड़ अभियान जारी है। इसी  क्रम में हाथरस जंक्शन पुलिस ने  पिस्टल व तंमचा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हाथरस जंक्शन कोतवाली निरीक्षक डीके सिसौदिया जब मय पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे तो पुलिस को यह सूचना मिली कि दो युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मेंडू नहर के पास से उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम नवाब पुत्र काले खां निवासी नगला शक्कन थाना हाथरस जंक्शन व विनोद कुमार पुत्र भूप सिंह निवासी मोहल्ला अहेरियान कस्बा मेंडू बताए। इन युवकों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व तमंचा बरामद किए हैं। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें