फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

Sun, 03 Jan 2016 11:45 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मथुरा रोड पर हाथरस की ओर से जा रहे कंटेनर ने लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के सामने बाइक सवार दूधिया और निजी सुरक्षा गार्ड को रौंद दिया। कंटेनर ने सुबह करीब सात बजे रॉंग साइड में टक्क र मारी। सड़क के दूसरी ओर रेलवे की रेलिंग होने के कारण बाइक सवारों को बचने का मौका नहीं मिला। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रख जाम लगा दिया। कंटेनर को आग लगाने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन

मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला बिहारी का ओमप्रकाश पुत्र रघुवीर सिंह प्राइवेट गार्ड था। गांव सुसावली के दूधिया प्रवेश पुत्र संतोष कुमार के साथ हर रोज की तरह सुबह बाइक से हाथरस आ रहा था। तभी कंटेनर संख्या यूपी 78 एएन-जीजे 29 के चालक ने उनकी बाइक रौंद दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे की रेलिंग कंटेनर में घुसी चली गई, जिससे उसकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया। बाइक रेलिंग के नीचे ही फंस गईं, लेकिन कंटेनर अपने साथ दोनों बाइक सवारों को खींचता हुआ दूर तक ले गया। कंटेनर चालक वाहन को स्टार्ट छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में ओमप्रकाश ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीण प्रवेश को लेकर जिला अस्पताल दौड़े, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे के बाद कंटेनर में रखे सामान को सड़क पर रखकर आग लगा दी। सड़क पर शवों को रखकर और बाइकों को खड़ाकर जाम लगा दिया गया।
कंटेनर को जलाने की कोशिश कामयाब नहीं हुई तो तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। मौके पर एसडीएम सदर केहरी सिंह, सीओ सिटी राजेश पांडेय पहुंच गए।
कुछ देर बाद मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, रालोद नेता अबिन शर्मा, देवस्वरूप शर्मा, विधायक सादाबाद के प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, गुड्डू आदि भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से वार्ता की। परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया गया है। पुलिस ने ओमप्रकाश के भतीजे संजय सिंह की शिकायत पर आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279 और धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें