फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कार सवार दो लोगों को गोलियों से भूना

Fri, 11 Jan 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
लक्ष्मण का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। शहर के सटे गांव जोगिया के निकट बंबे के किनारे दो स्कार्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने कार सवार दो लोगों की गुरुवार को दिनदहाड़े दो बजे गोलियों की भूनकर हत्या कर दी। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर डीआईजी और एसपी हाथरस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी। मृतक लक्ष्मण के भाई ने छह नामजदों सहित आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 स्थानीय इगलास अड्डा माहेश्वरी कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र केवल सिंह मूल रूप से नगला शेखा थाना बल्देव जिला मथुरा का निवासी था। वह कई साल से अपने परिवार के साथ यहां इगलास रोड स्थित अपने मकान में रह रहा था। वह प्रापर्टी डिलिंग का काम करता था। इगलास रोड पर ही एक बगीची की जमीन को लेकर उसका यहीं के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में कई बार फायरिंग व जानलेवा हमले भी हो चुके थे। गुरुवार की दोपहर लक्ष्मण अपने साथी रवि पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नगला मदारी थाना सादाबाद के साथ आईकॉन कार से हाथरस रोड नहर के निकट अपनी बहन के गेस्ट हाउस से अपने घर जा रहा था।

इसी दौरान जोगिया गांव के निकट बंबा के पटरी पर स्कार्पियो सवार हमलावरों ने लक्ष्मण को घेर लिया। हमलावरों ने एक गाड़ी लक्ष्मण की कार के आगे लगा दी और दूसरी पीछे। इस दौरान एक स्कार्पियो से लक्ष्मण की कार को टक्कर भी मारी गई। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने दोेनों पर गोलियों की बौछार कर दी। मौके पर ही लक्ष्मण और साथी रवि की मौत हो गई। इसके बाद हमलावर नगला भूरा की ओर फरार हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर वहां स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रति हो गई। दोनों के शव कार में ही पड़े थे। मौके पर एसपी हाथरस और एएसपी पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीआईजी अलीगढ़ डॉ.प्रीतेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। देर शाम मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह ने छह नामजदों सहित आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें